न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

बिहार चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण में आज 122 सीटों पर मतदान शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज राज्य के 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता 122 सीटों पर किस्मत आजमा रहे 1,302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे, मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं… पूरी खबर पढ़ें
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सलमान और शाहरुख

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में देखे गए, जहाँ अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र इलाज के लिए भर्ती हैं. खबरों के अनुसार, 89 वर्षीय अभिनेता पिछले एक हफ्ते से कड़ी चिकित्सा निगरानी में हैं और साँस लेने में तकलीफ के कारण कथित तौर पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट में 8 की मौत, कई घायल

सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 1) के पास खड़ी कार में विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी में उच्च सुरक्षा वाला ज़ोन है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद कार में आग लग गई और धुएं का मोटा कालिख वाला बादल उठने लगा, जो दूर से भी दिखाई दे रहा था… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: ब्रह्मपुरी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बाघ ने नहीं किया युवक पर हमला; जानिए क्या है सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में एक बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला किया है. वीडियो में एक व्यक्ति बाहर बैठा है और अचानक एक बाघ आता है और उसे घसीटकर ले जाता है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





