Mumbai: लोअर परेल इलाके के बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ अर परेल एरिया के अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग 35 वीं मंजिल पर लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। दमकल की दस गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बिल्डिंग से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान जारी है।
महाराष्ट्र: मुंबई के लोअर परेल एरिया के अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/3MJTYkNLKL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2022
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बहुमंजिला बिल्डिंग में इससे पहले 22 अक्टूबर 2021 को भी इसी बिल्डिंग की 21 वीं मंजिल में भयंकर आग लगी थी। एक साल में ही दूसरी बार इसी बिल्डिंग में आग लगी है। यह आग सुबह 10 बजकर 45 मिनट में लगी। आग इतनी भयंकर है कि 35 वीं मंजिल से निकला धुआं साठवीं मंजिल तक दिखाई दे रहा है।