Hindi Newsportal

विदिशा: एक बच्चे को बचाने कुए के पास जमा हुए 40 लोग, दीवार धसने से सब उसी में समाये; अब 19 लोगों को किये रेस्क्यू, 4 की मौत, मुआवज़े का भी एलान

0 1,386

एमपी के विदिशा में बीते दिन एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल यहां कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों की वजह से कुआं धंस गया और देखते ही देखते कई लोग अंदर गिर गए। फिलहाल तो इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने लोग अंदर गिरे है, लेकिन सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका था और 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। बता दे अब भी वहां रेस्क्यू चल रहा है।

सबसे पहले जानें कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, गुरुवार की शाम छह बजे गांव का एक बच्चा कुएं में गिर गया था। इसके बाद गांव के लोग कुएं पास जमा हुए। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुएं का मुंडेर धंस गया। इसके बाद एक-एक कर कुएं में तीस से ज्यादा लोग गिर गए। फिर गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारी गांव की तरफ कूच कर गए। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात होने की वजह से इसमें भी दिक्कत आ रही थी।

रेस्क्यू में लगा ट्रैक्टर भी पलटा।

इतना ही नहीं रात में रेस्क्यू में लगा एक ट्रैक्टर भी पलट गया था। वहीं बचाव दल के तीन लोग भी इस दौरान घायल हुए हैं। अभी कि स्थिति जाने तो कुएं में अब भी पानी है और कुछ और लोगों के कुएं के मलबे में दबे होने की आशंका है।

विदिशा कुआ हादसा में क्या आ रही दिक्कतें।

दरअसल, कुआ 50 फीट गहरा है। इसमें पानी भी भरा हुआ है। आस-पास की मिट्टी कमजोर है, जो बार-बार दरक रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनाया कण्ट्रोल रूम, मुआवज़े का भी किया एलान।

बता दे रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। इधर इस घटना के बाद विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे गए है। NDRF और SDRF की टीम तो बीती रात ही मौके पर पहुंच गई थीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था जो अभी तक चल रहा है। वही अब सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि घटना की सतत निगरानी की जा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram