खेलताज़ा खबरेंभारत

IPL 2021 का पूरा शेड्यूल जारी, 9 अप्रैल को पहला मैच मुंबई और बैंगलोर के बीच, 30 मई को फाइनल

इस साल होने वाला IPL 2021 का पूरा शेड्यूल रविवार को जारी हो गया है। आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी, जिसमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला चेन्नई में होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

करीब दो साल बाद आईपीएल भारत लौट रहा है। आईपीएल संचालन परिषद ने जो कार्यक्रम तैयार किया है उसके अनुसार मैचों का आयोजन अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में किया जाएगा।

इस बार के आईपीएल की खासियत यह है कि सभी मैच न्यूट्रल वैन्यू पर खेले जाएंगे। कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर कोई मुकाबला नहीं खेलेगी। हर टीम छह में से चार मैदानों पर अपने लीग स्टेज के मैच खेलेगी।

:

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button