खेल

India vs South Africa 1st Test: दूसरे दिन के पहले सेशन में साउथ अफ्रीका की जोरदार वापसी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दूसरे दिन का खेल रोमांच से भरपूर रहा. पहले दिन जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया था और पूरी टीम 159 रन पर ढेर हो गई थी. इसके जवाब में भारत ने पहले दिन खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक 1 विकेट पर 37 रन बनाए थे.

दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर की. वाशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने पारी को स्थिरता देते हुए पहले घंटे का खेल आसानी से निकाला. दोनों के बीच साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति की ओर बढ़ाया, लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने मैच में जोरदार वापसी की.

सुंदर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि केएल राहुल की 39 रन की पारी भी ज्यादा देर नहीं टिक सकी. भारत के कप्तान शुभमन गिल मात्र 3 गेंद खेलने के बाद चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए. ऋषभ पंत ने तेज गति से रन जुटाने की कोशिश की, मगर एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वे 27 रन पर कैच दे बैठे. लंच ब्रेक तक भारत ने 4 विकेट खोकर 138 रन बना लिए थे.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका:
एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button