COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 17,336 नए मामले दर्ज, 13 लोगों की मौत
सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 17,336 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 88,284 हो गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,954 पर पहुंच गया है। वहीं 13,029 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 88,284 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,27,490,56 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
🔲 भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,336 नए मामले सामने आए। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है।#Corona pic.twitter.com/4jyWETk0WK
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 24, 2022