Hindi Newsportal

आज राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र भरेंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेता रहेंगे मौजूद

0 323

आज राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र भरेंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेता रहेंगे मौजूद

 

राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार आज यानी 24 जून को द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाक़ात की।

झारखंड की पूर्व राज्यपाल 64 वर्षीय मुर्मू शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। बता दें राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी उमीदवार हैं।