कोविड अपडेट

COVID-19 Update: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,847 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,847 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 63,063 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,817 पर पहुंच गया है. वहीं 7,985 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 63,063 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,26,82,697 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button