पश्चिम बंगाल में आये दिन हिंसा की ख़बरों के बीच अब एक बार फिर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबारी की गई। दरअसल इससे पहले आठ सितंबर को भी उनके घर पर बम फेंके गए थे और सोमवार यानी कल ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उस घटना की जांच की थी। अब इसी बीच उसके अगले ही दिन यानी आज एक बार फिर से हमला किया गया है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके पाले गए गुंडों ने ही यह किया है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है और उल्टे भाजपा सांसद पर ही आरोप लगा दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सांसद ने खुद ही अपने घर पर हमला कराया है ताकि राजनीतिक तौर पर पब्लिसिटी मिल सके।
West Bengal | BJP MP Arjun Singh says bombs thrown again outside his residence in Jagaddal, North 24 Paraganas today; Police and bomb disposal squad present at the spot pic.twitter.com/jts2mOWlFR
— ANI (@ANI) September 14, 2021
एनआईए को चुनौती देने की कोशिश: अर्जुन सिंह।
इस घटना के बाद अर्जुन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज मेरे घर के बाहर दूसरी बार बमबारी की गई है। पश्चिम बंगाल सरकार एनआईए को चुनौती दे रही है। डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। एनआईए को जांच करनी चाहिए कि ऐसे विस्फोटक कहां से लाए जा रहे हैं। मैंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
8 सितंबर को मेरे घर के सामने बम फेंके गए थे और आज सुबह घर के पीछे।
अपराधियों को कोई डर नहीं है क्योंकि उनको @AITCofficial और @WBPolice का संरक्षण प्राप्त है।
अपराधी खुले घूम रहे हैं, पुलिस तृणमूल की ‘दलदास’ बनी है।
ऐसे हमलों से ना कभी डरा था और न डरूँगा। @PMOIndia @HMOIndia pic.twitter.com/UIo6jd70HS
— Arjun Singh (@ArjunsinghWB) September 14, 2021
A second bomb attack was carried out outside my property today. West Bengal govt is challenging NIA. An attempt is being made to create an atmosphere of fear. NIA should investigate where such explosives are being sourced from. I have filed an FIR: BJP MP Arjun Singh pic.twitter.com/AGLQpHKudh
— ANI (@ANI) September 14, 2021
मौके पर पुलिस की टीम मौजूद, बम फेंक कर फरार हो गए थे बदमाश।
मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश आज सुबह नौ बजे अर्जुन सिंह के घर के पीछे बम फेंक कर फरार हो गए। इधर इस मामले में हत्या का प्रयास, संगठित अपराध व विस्फोटक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम बमबारी की घटना की जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है और घर के आसपास की छानबीन कर रही है।