Hindi Newsportal

Happy Birthday: मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का 34वां जन्मदिन आज

Instagram: Anushka sharma
0 747

Happy Birthday: मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का 34वां जन्मदिन आज

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा का आज 34वां जन्मदिन है। साल 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद अनुष्का ने अपने अभिनय से कई हिट फिल्में दी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को राम नगरी अयोध्या में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा, भारतीय सेना के अफसर थे और माँ आशिमा शर्मा एक होममेकर है। उनके बड़े भाई कर्नेश शर्मा एक फिल्म प्रोडूसर है। हालाकिं वह पहले मर्चेंट नेवी में अपनी सर्विस दे चुकें है। अनुष्का शर्मा ने अपने स्कूल की पढाई बैंगलुरु के आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

बता दें अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से 2017 में शादी रचाई थी। दोनों अक्सर फैंस के बीच एक-दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आते रहते हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.