शुभमन गिल की चोट पर आई बड़ी अपडेट, BCCI ने कहा—चोट की प्रगति देखकर लिया जाएगा फैसला

कोलकाता टेस्ट के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की चोट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. बीसीसीआई ने एक्स पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि गिल की गर्दन में ऐंठन है और मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. बोर्ड ने लिखा, “शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नज़र बनाए हुए है. आज (15 नवंबर 2025) उनकी चोट की प्रगति को देखते हुए ही उनके खेलने पर फैसला होगा.”
🚨 Update 🚨
Shubman Gill has a neck spasm and is being monitored by the BCCI medical team. A decision on his participation today will be taken as per his progress.
Updates ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ivd9LVsvZj
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
स्लॉग स्वीप की कोशिश में लगी चोट
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल विपक्षी गेंदबाज साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी गर्दन में मोच आ गई. दर्द बढ़ने के चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा. गिल ने चोटिल होने से पहले केवल तीन गेंदों का सामना किया था और अपने खाते में 4 रन जोड़े थे.
गिल के बाहर जाने के बाद पंत ने संभाली जिम्मेदारी
गिल के चोटिल होकर लौटने से भारतीय फैंस निराश जरूर हुए, लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से माहौल बदल दिया. पंत ने पांचवें नंबर पर उतरकर 24 गेंदों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. उन्होंने 112.50 की स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 लंबे छक्के शामिल रहे.
गिल की उपलब्धता पर फैसला अब मेडिकल रिपोर्ट और उनकी रिकवरी की रफ्तार पर निर्भर करेगा. Fans की नजरें अब BCCI की अगली अपडेट पर टिकी हैं.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here




