Hindi Newsportal

गुजरात: भूपेंद्र कैबिनेट में 24 मंत्रियों ने ली शपथ, रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की हुई छुट्टी

0 997

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के 24 मंत्रियों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। अब तक विधानसभा स्पीकर रहे राजेंद्र त्रिवेदी ने सबसे पहले शपथ ली, इससे यह माना जा रहा है कि वह सरकार में नंबर दो पर होंगे। उनके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। बता दे इस मंत्रिपरिषद में विजय रूपाणी के दौर में मंत्री रहे किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। इधर गवर्नर आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों और 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को शपथ दिलाई गई है। गौरतलब है कि भूपेंद्र पटेल ने प्रदेश के 17वें सीएम के तौर पर शपथ ली थी।

भूपेंद्र सरकार में 24 विधायक बने मंत्री,देखें लिस्ट।

1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार
11. हर्ष सांघवी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. जीतू चौधरी
15. मनीषा वकील
16. मुकेश पटेल
17. निमिषा बेन
18.अरविंद रैयाणी
19. कुबेर ढिंडोर
20. कीर्ति वाघेला
21. गजेंद्र सिंह परमार
22.राघव मकवाणा
23. विनोद मरोडिया
24.देवा भाई मालव

रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की हुई छुट्टी।

वहीं रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इस तरह गुजरात में भाजपा नेतृत्व ने फेरबदल नहीं किया है बल्कि एक तरह से नई सरकार ही बना डाली है। विजय रूपाणी से इस्तीफा लेकर भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाने के बाद अब पूरा मंत्रिमंडल ही नया हो गया है।

विधानसभा स्पीकर भी बने मंत्री।

गुजरात में गुरुवार को ही नई विधानसभा अध्यक्ष भी बनाई गई हैं। वहीं राजेंद्र त्रिवेदी ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर मंत्री पद की शपथ ली है।

भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज।

इसके अलावा गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram