Hindi Newsportal

पंजाब: आम आदमी पार्टी का रोडशो शुरू, भगवंत मान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल स्वर्ण मंदिर पर हुए नतमस्तक

0 394

पंजाब: आम आदमी पार्टी का रोडशो शुरू, भगवंत मान और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल स्वर्ण मंदिर पर हुए नतमस्तक

पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचड़ जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो करने के लिए अमृतसर पहुंच चुके हैं। उनके साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। सबसे पहले उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। यहां मत्था टेकने के बाद रोड शो शुरू होगा। हालांकि हलचल सुबह 11 बजे से ही शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि रोड शो में ज्यादा धूम-धड़ाका नहीं होगा।

 

 

आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने मनोनीत पंजाब के सीएम और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के स्वागत में नारे लगाए।  जानकारी के मुताबिक भगवंत मान और केजरीवाल का दुर्ग्याणा मंदिर व श्री रामतीर्थ धाम जाने का भी कार्यक्रम है। AAP ने समर्थकों को रोड शो से दूर रहने की हिदायत दी गयी है, इसके साथ ही फूल फेंकने पर भी मनाही है। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है।