भारतराज्य

बेंगलुरु में मर्सिडीज कार ने डिवाइडर में मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बेंगलुरु: बेंगलुरु के सैटेलाइट टाउन रिंग रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज-बेंज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय रिजवान और उसके 28 वर्षीय दोस्त सज्जिया के रूप में हुई है। रिजवान शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। दोनों दोस्त रात का खाना खाने के बाद देवनहल्ली से वापस बेंगलुरु लौट रह थे। तभी होसकोटे के पास एक पुल पर यह हादसा हुआ।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसकी वजह से ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, रिजवान जो गाड़ी चला रहा था, वह उसके एक क्लाइंट की थी।

कार की सनरूफ से बाहर गिरे रिजवा

हादसे के समय कार की गति इतनी तेज थी कि रिजवान कार की सनरूफ से बाहर उछलकर पास के एक नाले में जा गिरा, जबकि सज्जिया सड़क पर जा गिरा। बाद में एक तलाशी अभियान चलाकर रिजवान के शव को नाले से बाहर निकाला गया।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। अभी तक की पुलिस जांच में तेज रफ्तार को ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button