भारतमनोरंजन

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर गूंजी किलकारियां, अभिनेत्री ने बेटी को दिया जन्म

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी पोस्ट साझा कर अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 13 जून को अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है।

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

सुरभि ने अपनी पोस्ट में ‘It’s a Girl!’ लिखा है और साथ ही 13 जून, 2026 की तारीख भी मेंशन की है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “||ॐ|| हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है”।

इस पोस्ट को देखते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। हिना खान ने कमेंट करते हुए ‘माशाल्लाह’ लिखा, वहीं अर्जित तनेजा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। फैंस भी लगातार कमेंट्स कर नई मां को बधाई दे रहे हैं।

फरवरी में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

आपको बता दें कि सुरभि ने इस साल 11 फरवरी को फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि उनके परिवार वाले इस नन्हे मेहमान के आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें मूड स्विंग्स जैसी कोई समस्या नहीं हुई और वह सामान्य महसूस कर रही थीं।

2024 में हुई थी शादी

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने साल 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में एक पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी के कई रस्में पर्यावरण के अनुकूल (eco-friendly) थीं, जो प्रकृति के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती हैं। दोनों पहली बार एक म्यूजिक वीडियो ‘हानजी – द मैरिज मंत्र’ के दौरान मिले थे।

सुरभि ‘कुबूल है’ (2012-2016) में ज़ोया फारूकी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘कोई लौट के आया है’ और ‘नागिन 3’ जैसे हिट शोज में भी काम किया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button