NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: कार में बैठकर भोजपुरी गाने पर झूमती एक्ट्रेस यामिनी सिंह के वीडियो को सोशल मीडिया पर बीजेपी MLA श्रेयसी सिंह बताकर किया गया वायरल

फैक्ट चेक: कार में बैठकर भोजपुरी गाने पर झूमती एक्ट्रेस यामिनी सिंह के वीडियो को सोशल मीडिया पर बीजेपी MLA श्रेयसी सिंह बताकर किया गया वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक महिला का है जो एक कार की फ्रंट सीट पर बैठकर एक भोजपुरी गाने पर झूमती हुई नज़र आरही हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही है महिला बिहार के जमुई से भाजपा विधायका श्रेयसी सिंह

फसबूक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है किबिहार भाजपा की जमुई विधायिका Sreshi Singh. लक्षण से लग रहा है जल्द ही रीना ठाकुर बनने वाली हैं’ .

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँदेखें।
 फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला भाजपा विधायक नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं।
वायरल वीडियो के साथ शेयर हो रहे दावे को पढ़ने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल शुरू की। इस दौरान हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। इस दौरना हमें वायरल वीडियो ट्विटर पर कन्हैया कुमार नामक ट्विटर यूजर की प्रोफाइल पर मिला। जहाँ कमेंट सेक्शन में एक अन्य यूज़र ने पोस्ट करते हुए बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं।

 

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा। इस दौरान हमें ABP की वेबसाइट पर वायरल वीडियो के संबंध में एक लेख मिला जनवरी 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था।

लेख के मुताबिक कार में बैठकर भोजपुरी स्टार केसरी लाल यादव के गाने में झूमती दिखाई दे रही महिला भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं। लेख में बताया गया है कि इस मामले में बीजेपी विधायका श्रेयसी सिंह की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। दरअसल लेख में दी गयी जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायका श्रेयसी सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह का चेहरा आपस में मेल खाता है, जिसके कारण यह आशंका जताई गयी है कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस या वीडियो बीजेपी विधायका के नाम से वायरल हो गया है।  

पुष्टि के लिए हमें गूगल पर दैनिक भास्कर की रिपोर्ट भी मिली। जिसे करीब एक साल पहले छापा गया था। यहाँ बताया गया है कि वायरल वीडियो के संबंध में गिद्धौर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला बिहार के जुमई की भाजपा विधायका श्रेयसी सिंह नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button