‘गिरावट की कोई हद नहीं है…मैं यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए…’ पढ़ें राज्यसभा में ऐसा क्यों बोले उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

‘गिरावट की कोई हद नहीं है…मैं यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए…’ पढ़ें राज्यसभा में ऐसा क्यों बोले उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़
राज्यसभा स्पीकर और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सदन में कहा कि “गिरावट की कोई हद नहीं है…मैं यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए…” उन्होंने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति की नकल करने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर ऐसा कहा।
#WATCH टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति की नकल करने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर जगदीप धनखड़ ने कहा, “गिरावट की कोई हद नहीं है…मैं यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए…” pic.twitter.com/eAwivnw5F0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2023
दरअसल, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति की मिमिक्री की गई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी न उनका वीडियो बनाया, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस घटना पर जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने कुछ देर पहले एक टीवी चैनल पर एक वीडियो को देखा, गिरावट की कोई हद नहीं है। आपके एक बड़े नेता, एक सांसद के असंसदीय व्यवहार का वीडियो बनाते हैं। मैं तो यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए। कुछ जगह तो बख्शो।
गौरतलब है कि, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा करने पर विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की गई है। लोकसभा और राज्यसभा से निलंबन को लेकर विपक्षी सदस्य संसद परिसर में विरोध जता रहे थे। इस दौरान TMC सांसद ने राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री की। इस घटना को लेकर बीजेपी ने भी आपत्ति दर्ज कराई है।





