भारत और अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ वार्ता शुरू, रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- ‘रक्षा हमारे द्विपक्षीय संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है’

भारत और अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ वार्ता शुरू, रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- ‘रक्षा हमारे द्विपक्षीय संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है’
भारत-अमेरिका के बीच ‘‘टू प्लस टू” वार्ता शुरू हो गयी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस वार्ता में हिस्सा लिया है। बता दें कि भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने का नेतृत्व किया। भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले दोनों देशों के प्रतिनिधि जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने 5वीं ग्रुप फोटो के लिए पोज दिया।
#WATCH दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने 5वीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान एक ग्रुप फोटो के लिए पोज दिया। pic.twitter.com/fA1MYrJPMV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2023
भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ” रक्षा हमारे द्विपक्षीय संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। आपकी भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका पहले से कहीं अधिक करीब हैं। विभिन्न उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद हमें महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता है…”
वहीं इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “…सितंबर में राष्ट्रपति बिडेन की दिल्ली यात्रा ने हमारे संबंधों के सकारात्मक प्रक्षेपवक्र में बहुत योगदान दिया। जी20 शिखर सम्मेलन में उत्पादक परिणाम सुनिश्चित करने में उनका समर्थन महत्वपूर्ण था। आज की बातचीत हमारे संबंधित नेताओं के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी। हम एक साझा वैश्विक एजेंडा का निर्माण करते हुए एक दूरदर्शी साझेदारी का निर्माण कर रहे हैं…आज हमारी चर्चा का मुख्य फोकस इंडो-पैसिफिक क्षेत्र होगा…”





