ICC World Cup 2023खेलताज़ा खबरें

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 41वें मुकाबले में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम आमने सामने है. यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिए हैं जहां जीत दर्ज कर कीवी अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

 

केन विलियम्सन (Kane Williamson) की कप्तान वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सामना आज 1996 की चैंपियन श्रीलंकाई (SL vs NZ) टीम से होना है. यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा. कीवी टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है. इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लेगी.

 

पिछले 4 मैचों में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा है जिसके कारण न्यूजीलैंड की टीम में आत्मविश्वास की कमी नजर आ रही है. दूसरी ओर श्रीलंका का पिछला मैच काफी विवादों भरा रहा था. ऐसे में आज श्रीलंका इस जीत को जीतकर न्यूजीलैंड की उम्मीद को गहरा झटका देना चाहेगी.

 

न्यूजीलैंड संभावित XI (New Zealand  Probable XI)
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट

 

श्रीलंका XI (Sri Lanka Probable XI)
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button