ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में गरजे पीएम मोदी, बोले-‘बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी’

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में गरजे पीएम मोदी, बोले-‘बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी’

 

छत्तीसगढ़ में जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतगणना हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ चुनावी रैलियों का दौर भी जारी है। इसी क्रम में आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरजपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। यहाँ पीएम  मोदी ने अपने संबोधन कहा कि सूरजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था…और इसीलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, ‘बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव भी हो रहा है…बड़े उत्साह और उमंग के साथ भारी मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि बिना डरे, बिना हिचके मतदान अवश्य करें।

सूरजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब-जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब-तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौंसले बढ़ जाते हैं…जिस-जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध और लूटपाट का राज ही चलता है। कांग्रेस सरकार नक्सल हिंसा को काबू करने में असफल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है, दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार। आप सभी को कांग्रेस ने विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने भी पूरे नहीं किए। इन्होंने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button