ताज़ा खबरें

राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा सीट से दाखिल किया नामांकन

राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा सीट से दाखिल किया नामांकन 

 

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की डेट नजदीक आगयी है। ऐसे में सभी उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्र से अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा सीट से नामांक दाखिल किया है।

गहलोत के नामांकन दाखिल करते वक्त हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी साथ पहुंचे और कांग्रेस जीतेगी के नारे लगाए। नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम गहलोत ने जोधपुर में अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और काफी खुश दिखे।

इस दौरान सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “केरल में 76 साल तक लगातार सरकार बदलती थी। सिर्फ कोरोना के मैनेजमेंट के कारण वहां की जनता ने सरकार रिपीट कर दी। हमारा कोरोना का मैनेजमेंट शानदार और बेहतर था। WHO ने भी तारीफ की थी। फिर हम क्यों नहीं उम्मीद करें कि हमारी सरकार(राजस्थान में) रिपीट होगी।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button