ताज़ा खबरेंमनोरंजन

जन्मदिन पर शाहरुख़ खान ने सुबह 3 बजे किया ट्वीट, बर्थडे विश के लिए फैंस का किया शुक्रियादा

जन्मदिन पर शाहरुख़ खान ने सुबह 3 बजे किया ट्वीट, बर्थडे विश के लिए फैंस का किया शुक्रियादा

 

फिल्म जगत में किंग खान के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और सुपर स्टार शाहरुख़ खान का आज यानी 2 नवंबर को जन्म दिन है। शाहरुख़ खान आज 2 नवंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान देश और दुनिया में काफी फेमस हैं। भारत में ही नहीं बल्कि पूरी में उनके करोड़ों फैंस हैं। हार बार की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन के खास मौके पर हमेशा की तरह शाहरुख खान देर रात मन्नत की बालकनी में आए और वहां मौजूद फैन्स से रूबरू हुए।

उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस ने सोशल मीडिया पर ढेरों बर्थडे विशेष दिए। जिसके चलते शाहरुख ने तकड़े सुबह 3 बजे एक ट्वीट करते हुए अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रियादा अदा किया।

शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘विश्वास नहीं होता है कि आप इतने सारे लो आए और देर रात मुझे बधाई दी।मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं। मुझे इससे ज्यादा कुछ भी और खुशी नहीं मिलती है कि मैं आपको थोड़ा बहुत एंटरटेन कर पाता हूं। मैं आपके प्यार के सपनों में जीता हूं। मुझे आपका मनोरंजन करने देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी को सुबह मिलता हूं.. ऑनस्क्रीन भी, ऑफ स्क्रीन भी।’

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button