ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिकी बॉलिंग एली में गोलीबारी में 22 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

मेन: अमेरिकी शहर लेविस्टन, मेन में बुधवार शाम (स्थानीय समयानुसार) गोलीबारी की कई घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 से 60 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.

 

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी बुधवार रात (स्थानीय समयानुसार) लेविस्टन में एक रेस्तरां और बॉलिंग एली में हुई. मीडिया के अनुसार, सिटी काउंसिलर रॉबर्ट मैक्कार्थी ने सीएनएन को बताया कि बॉलिंग एली और कम से कम एक अन्य स्थान, एक स्थानीय रेस्तरां और बार में हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है.

 

मैक्कार्थी ने कहा, “मेरी समझ यह है कि उनके पास बॉलिंग एली पर गोली चलाने वाले की अस्थायी पहचान है, जिसमें 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, कई घायल हुए हैं.”

 

स्थानीय पुलिस ने फ़ेसबुक पर शूटर की एक तस्वीर पोस्ट की, जो बॉलिंग एली के अंदर एक हथियार लेकर जाता दिख रहा है. एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ विभाग ने फेसबुक पर लिखा, लॉ इन्फोर्समेंट इस घटना में दो शूटर्स के शामिल होने की जांच कर रहा है.

 

उन्होंने आगे कहा कि हमनें जांच के दौरान सभी बिजनेस को बंद करने के लिए कहा है. अभी तक संदिग्ध की जांच की जा रही है. मेन गवर्नर जेनेट मिल्स ने कहा कि वह “लेविस्टन में सक्रिय निशानेबाजों की स्थिति से अवगत हैं और उन्हें इसकी जानकारी दी गई है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button