बिहार: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बागमती नदी में पलटी स्कूली बच्चों की नाव, 12 बच्चे अभी भी लापता, जारी है सर्च ऑपरेशन

बिहार: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बागमती नदी में पलटी स्कूली बच्चों की नाव, 12 बच्चे अभी भी लापता, जारी है सर्च ऑपरेशन
बिहार के मुजफ्फरपुर से कल यानी बीते गुरुवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आयी थी। यहाँ बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटने की सूचना मिली थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाव में 34 बच्चे सवार थे। जिसमें से 12 बच्चों के अभी भी लापता होने की खबर है।
#WATCH बिहार: मुजफ्फरपुर के गायघाट इलाके में बचाव अभियान अभी भी जारी है।
मुजफ्फरपुर में कल नाव पलटने की दुर्घटना आई थी जिसमें अभी भी 12 बच्चे लापता हैं। pic.twitter.com/jr2ANX4hGn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
बता दें कि बच्चे नाव पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। नाव बागमती नदी के मधुपुर पट्टी घाट के पास पलटी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि जिला मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ जिला अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया गया है और कहा गया है कि बच्चों के परिवारों को सहायता और सहायता दी जाएगी।
इस घटना NDRF के कमांडर जे.पी. प्रसाद ने कहा, “हमारी टीम कल से लगी हुई है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जितना जल्दी हो सके हम बच्चों को निकाल लें। संभावना जताई जा रही है कि जिस स्थान पर नाव पलटी वहां से बच्चे बह कर धारा के साथ आगे चले गए होंगे, इसलिए हमारी टीम आगे सर्च कर रही है।





