NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: इसरो प्रमुख के डांस का पुराना वीडियो चंद्रयान-3 के सफलता समारोह के रूप में वायरल

भारत ने 23 अगस्त 2023 को इतिहास रच दिया है। भारत का अंतरिक्ष यान (चंद्रयान-3) सफलता पूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा है।अब इस मिशन की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ सहित अन्य लोगों को गाने की धुन पर नाचते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है जिससे हाल का बता कर शेयर किया गया।  लोगो ने इससे चंद्रयान-३ की सफलता के बाद का वीडियो बता कर शेयर किया।

एक फेसबुक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ और अन्य वैज्ञानिक नाचते हु। ”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो जुलाई 2023 का है |

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए गए दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम में तोड़कर एक फ्रेम को गूगल रिवर्स सर्च टूल की सहायता से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमे विऑन न्यूज़ संवाददाता, सिद्धार्थ एमपी की पोस्ट मिली, जिन्होंने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद वीडियो साझा किया था।

हालाँकि, हमें उनकी एक और पोस्ट मिली जिसमे उन्होंने स्पष्ट किया गया कि वीडियो पुराना है और चंद्रयान -3 लैंडिंग के दिन का नहीं है।

आगे न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात चीत में विऑन न्यूज़ के लिए डिफेंस कवर करने वाले रिपोर्टर सिद्धार्थ ने बताया कि वीडियो पुराना था और उन्होंने कहा कि उन्होंने “6 जुलाई, 2023 को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में” खुद ही वीडियो शूट किया था।

आगे हमें इसरो के आधिकारिक यूट्यूब हैंडल पर 6 जुलाई को स्ट्रीम किया गया एक वीडियो मिला जिसमे हमे सोमनाथ को समान पोशाक पहने हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप को 22:40 मिनट से बोलते हुए देख सकते हैं।

हमारी पड़ताल में हमने पाया की वीडियो चंद्रयान-३ के लांच से जुड़ा नहीं है और इंटरनेट पे पहले से मौजूद है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button