ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र के रायगढ़ में गिरा पहाड़, मलबे में दबा गांव, 4 की मौत, 3 अन्य घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ में गिरा पहाड़, मलबे में दबा गांव, 4 की मौत, 3 अन्य घायल

भारत के कई राज्यों में इन दिनों मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के चलते कई शहरों का बुरा हाल है। ऐसे में रायगढ़ के खालापुर तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां तहसील के इरशालवाड़ी गांव पर भूस्खलन के कारण पहाड़ टूट गिर पड़ा। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 घायल हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक NDRF की टीम मौके पर पहुंची है और बचाव अभियान जारी है।

गौरतलब है कि यह हादसा आदिवासियों के गांव में हुआ। हादसे में घटनास्थल पर पांच-छह मकान और एक स्कूल सुरक्षित बच गए। बारिश के चलते 10-12 लोग स्कूल में रुके हुए थे, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। वहीं पांच लोग मछली पकड़ने मोरबी बांध गए हुए थे, उनकी भी जान बच गई है। 

यह घटना रायगढ़ के खालापुर इलाके से महज 6 किमी दूरी पर हुई है। खालापुर इलाके में ही मोरबे बांध बना हुआ है जोकि नवी मुंबई के लिए जल आपूर्ति करता है। रायगढ़ के जिलाधिकारी ने बताया कि घटना मध्य रात्रि की है। एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन जिस जगह हुआ, वहां पहुंचने के लिए दो घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण है।  
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button