अहमदाबाद: सड़क हादसे को देखने के लिए जमा हुई भीड़ को लक्ज़री कार ने रौंदा, 9 की हुई मौत
गुजरात के अहमदाबाद जिले में हृदय-विदारक घटना घटी है। यह घटना अहमदाबाद के सरखेज-गांधीनगर (एसजी) राजमार्ग पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर हुई। जहां एक जगुआर कार ने एक भीड़ को रौंद दिया। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि जगुआर कार ने उस भीड़ को रौंदा जो पहले से ही हुई एक दुर्घटना के स्थल पर खड़ी थी।
गुजरात: अहमदाबाद के सरखेज-गांधीनगर (एसजी) राजमार्ग पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर एक दुर्घटना हुई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Vy9IBuCOEK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2023
यह घटना गुरुवार को सरखेज-गांधीनगर (एसजी) राजमार्ग पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर घटित हुई। मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
सोला सिविल अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी कृपा पटेल ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे से लोग आना शुरू हो गए थे। पहले 4 मरीज आए थे और 3 शव आए थे, एक मरीज की आधे घंटे में मृत्यु हो गई। कुल 9 शव आए हैं। सबका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
वहीं इस मामले पर अहमदाबाद DCP ट्रैफिक ने जानकारी दी कि कल रात जो हादसा हुआ उसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 10-11 लोग घायल हो गए। कार चालक अस्पताल में है और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक हम उसे गिरफ़्तार कर लेंगे। इस मामले में सभी मृतकों को न्याय मिले, हम ऐसी कोशिश करेंगे।