ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली: द्वारका में नाबालिग को प्रताड़ित करने पर दंपत्ति की पिटाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: एक महिला पायलट और उसके पति, जो एक एयरलाइन कर्मचारी भी हैं, दिल्ली के द्वारका में एक नाबालिग लड़की को घरेलू सहायिका के रूप में नियुक्त करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में पीटा गया. दंपत्ती की पिटाई वहां की भीड़ ने की.

 

10 वर्षीय पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी दंपत्ती पर धारा 323,324,342 आईपीसी और बाल श्रम अधिनियम, 75 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

 

दरअसल यह मामला दिल्ली के द्वारका का है जहां, द्वारका पुलिस स्टेशन को सुबह करीब 9 बजे एक बच्चे की घरेलू सहायिका के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिली. पता चला कि एक दंपत्ति ने 10 साल की एक लड़की को पिछले 2 महीने से घरेलू नौकरानी के तौर पर काम पर रखा है. दंपति ने कथित तौर पर उसकी पिटाई भी की. बुधवार को लड़की के एक रिश्तेदार ने इस पर ध्यान दिया और इसके बाद दंपति के आवास पर भीड़ जमा हो गई और उनके साथ मारपीट/हाथापाई की गई.

द्वारका के डीसीपी एम. हर्ष वर्धन ने मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए एएनआई को बताया, ‘हम मौके पर पहुंचे और पाया कि 10 साल की एक लड़की को एक दंपति ने घरेलू सहायिका के रूप में रखा है. उसकी मेडिकल जांच कराई गई जिसमें कुछ चोटें और जलने के निशान सामने आए. एक मामला दर्ज किया गया है. दोनों पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और गिरफ्तार किया जा रहा है. बच्चे की काउंसलिंग की गई है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button