IPL 2023खेलताज़ा खबरें

शुभमन गिल की तूफानी पारी ने RCB के सपनों को किया चकनाचूर, RCB प्लेऑफ से बाहर

RCB vs GT: रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हरा कर आईपीएल से बाहर कर दिया है. RCB के हारने से अब मुंबई इंडियंस क्वॉलिफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है.

 

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, बल्लबाजी करने उतरे आरसीबी के सलामी बल्लेबाज डुप्लेसी और कोहली ने एक बार फिर अर्धशतकिय पार्टनरशिप की. विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ा जिसकी बदौलत टीम एक सम्मान जनक स्कोर बना सकी. RCB ने 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की आकर्षक शतकीय पारी विराट की पारी पर भारी पड़ी. गिल का साथ दे रहे विजय शंकर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और आरसीबी को छह विकेट से हराकर उसकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

 

गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल हैं. उन्होंने विजय शंकर (35 गेंदों पर 53 रन, सात चौकी, दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की. इससे गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर जीत दर्ज की.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button