जम्मू कश्मीर: अनंतनाग के सागरम इलाके में सुरक्षा बालों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग के सागरम इलाके में सुरक्षा बालों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अंदवान सागम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में संगम इलाके के अंदन में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान चलाया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि अंडवान सागर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है।
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के अंदवान सागरम इलाके में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
(तस्वीरें वर्तमान समय के अनुसार नहीं हैं) https://t.co/OOh5tDFptc pic.twitter.com/tGAHJ019Dr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2023
इस दौरान 2-3 आतंकियों को घेरा जा रहा है। यह एनकाउंटर अंडवान सागम इलाके में शुरू हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबल लगातार एक्शन में हैं। इस एनकाउंटर की जानकारी कश्मीर पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी





