ताज़ा खबरें

Noida: गौर सिटी के 14 एवेन्यू में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Noida: गौर सिटी के 14 एवेन्यू में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

आज यानी बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहाँ गौर सिटी के 14 एवेन्यू की पहली मंजिल में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना 11: 45 बजे हुई। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस दौरान फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

 

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। फ्लैट से आग की लपटें उठती देख सोसायटी के लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के साथ सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इसके साथ ही सोसायटी के लोग आग बुझाने में जुट गए।

फ्लैट पर ताला जड़ा होने की वजह से लोगों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बिल्डर प्रबंधन ने सोसायटी में लगे अग्निशमन उपकरणों से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button