IPL 2023खेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की एक और जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

CSK vs SRH: आईपीएल सत्र 2023 के 29वें मुक़ाबले में आज यानी शुक्रवार (21 अप्रैल) को चेन्नई के होमग्राउंड एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने एक और जीत दर्ज कर ली है. चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया.

 

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने महज 135 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम के सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े. गायकवाड़ के आउट होने के बाद पारी की कमान डेवोन कॉनवे ने संभाली, कॉनवे ने नाबाद 77 रन महज़ 55 गेंद पर जड़ दिए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके, 1 छक्का जड़ा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button