खेलताज़ा खबरें

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स से छीनी बाजी, हैदराबाद ने पंजाब को आठ विकेट से दी मात

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स से छीनी बाजी, हैदराबाद ने पंजाब को आठ विकेट से दी मात

 

आज रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स टीम के बीच मुक़ाबला हुआ। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स की इस सीजन में यह पहली जीत है। तीन मैचों में सनराइजर्स ने यह पहली जीत हांसिल की है। वहीं, पंजाब को तीन मैचों में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर ने प्रभसिमरन को आउट कर मार्क्रम के फैसले को सही साबित किया। इसके बाद पंजाब कभी दबाव से नहीं निकल पाई और एक के बाद एक विकेट खोते गए।

हैदराबाद की टीम ने पंजाब द्वारा दिए गए 144 रन के लक्ष्य को 17 गेंद रहते दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के लिए राहुल त्रिपाठी ने 48 गेंद में 74 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कैप्टन एडन मार्क्रम ने 21 गेंद में नाबाद 37 रन का योगदान दिया

SRH vs PBKS प्लेइंग 11

पंजाब : शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट. जितेश शर्मा, शाहरुख़ ख़ान, सैम करन, नेथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह। सब – कगिसो रबाडा, सिकंदर रज़ा, अथर्व ताइडे, ऋषि धवन, हरप्रीत सिंह

हैदराबाद : मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, वॉशिंटन सुंदर, मार्को यान्सन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन । सब – मयंक डागर, अब्दुल समद, ग्लेन फ़िलिप्स, उपेंद्र यादव, अकील हुसैन।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button