भारत

नशे में धुत यात्री कथित रूप से आपातकालीन द्वार खोलने के मामले में गिरफ्तार

नई दिल्ली: नशे में धुत एक 40 वर्षीय यात्री ने दिल्ली-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट के आपातकालीन द्वार के फ्लैप को कथित तौर पर खोलने की कोशिश की. जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इंडिगो की एक आधिकारिक विज्ञप्ति ने इस बात की जानकारी दी.

 

विज्ञप्ति के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजकर 56 मिनट पर आईजीआई हवाईअड्डे से उड़ान संख्या 6ई 308 में हुई.

 

घटना का विवरण देते हुए इंडिगो ने कहा, “दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान 6E 308 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास के फ्लैप को खोलने की कोशिश की. इस उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित रूप से सावधान किया गया. उक्त उड़ान के सुरक्षित संचालन पर कोई समझौता नहीं किया गया था.”

 

बेंगलुरु पहुंचने पर यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया. मामले की आगे की जांच चल रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button