ताज़ा खबरें

दिल्ली: पब्लिक टॉयलेट में खुला मिला 50 लीटर तेजाब, स्वाति मालीवाल ने किया था औचक निरीक्षण

दिल्ली: पब्लिक टॉयलेट में खुला मिला 50 लीटर तेजाब, स्वाति मालीवाल ने किया था औचक निरीक्षण

 

दिल्ली में चौका देने वाली खबर सामने आयी है। महिलाओं के मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने  हाल ही दिल्ली की कुछ सार्वजनिक शौचालय का औचक निरिक्षण किया था। जहां उन्हें 50 लीटर तेजाब खुले में पड़ा मिला। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

मालीवाल ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ दिल्ली के दरियानगंज में एक सार्वजनिक टॉयलेट का निरीक्षण किया तो वहां पर गंदगी का अंबार देखने को मिला। वहां पर ही उन्हें 50 लीटर तेजाब मिला जो कि खुले में रखा हुआ था। उन्होंने पुलिस को बुलाकर तेजाब को जब्त कराया और कहा कि वे एमसीडी से इस मामले पर रिप्लाई लेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। पूरे देश में एसिड अटैक की घटनाएं देखने को मिलती है। इसलिए इसका खुले में मिलना काफी चिंता का विषय है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एमसीडी के दरियागंज पब्लिक टॉयलेट का निरीक्षण के दौरान स्वाति मालीवाल कर्मचारियों से पूछती हैं कि, ये क्या है। तब कर्मचारियों की ओर से इसका जवाब मिलता है कि यह तेजाब है। फिर वो पूछती हैं कि इसमें कितना तेजाब है, जिसपर कर्मचारी बताते हैं कि इसमें करीब 50 लीटर तेजाब है।

इसके बाद वह मौके पर मौजूद कर्मचारियों से तेजाब को जमीन पर गिराकर दिखाने को कहती हैं और कुछ बूंद तेजाब नीचे गिराते ही उसका असर दिखाई देने लगता है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और तेजाब को जब्त कराया गया. साथ ही एमसीडी अधिकारियों को नोटिस भी दिया गया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button