ताज़ा खबरें

‘मोदी सरनेम’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोषी करार, सूरत कोर्ट ने सुनाया फैसला

‘मोदी सरनेम’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोषी करार, सूरत कोर्ट ने सुनाया फैसला

 

कथित मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को सूरत कोर्ट में पेश हुए। जहां कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। पिछले चार सालों से राहुल गांधी पर मानहानि का मामला चल रहा था। इससे पहले कोर्ट ने 17 मार्च को इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा लिया था।

आज सूरत जिला अदालत उनके कथित ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सूरत जिला न्यायालय पहुंचे। राहुल सुबह दिल्ली से सूरत पहुंचे। उनकी सुरक्षा में 150 जवान तैनात किए गए हैं। कोर्ट के बाहर भी सुरक्षा सख्त की गई।

गौरतलब है कि गुजरात की सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर चार साल बाद फैसला सुनाया, इस दौरना सूरत की सीजेएम कोर्ट ने सुबह 11 बजे फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को इस मामले में 2 साल कैद की सज़ा भी सुनाई लेकिन इसके बाद ही उन्हें ज़मानत मिल गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी। इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 की पेश के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button