Hindi Newsportal

लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दाव, सम्राट चौधरी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

File Image
0 315

बिहार: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में एक बड़ा राजनीतिक दाव खेलते हुए सम्राट चौधरी को बिहार भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

 

सम्राट चौधरी की नियुक्ती पर प्रदेश के कई नेताओं ने सम्राट चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. संजय मयूख ने सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी संघर्षशील नेता हैं.

 

इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी किया जिसमें लिखा है कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.