ताज़ा खबरें

Noida: कपड़ा प्रिंटिंग कंपनी में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Noida: कपड़ा प्रिंटिंग कंपनी में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

 

नोएडा सेक्टर 10 में आज यानी गुरुवार सुबह एक कंपनी में आग लग गयी। यह कंपनी कपड़ा प्रिंटिंग का काम करती थी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़िया पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं है।

नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में कपड़े में प्रिंटिंग का काम किया जाता था। इसके उपरी तल्ले में लोग सो रहे थे जब आग लगी, इन्हें रेस्क्यू किया गया। 2 लोगों की धुएं के कारण तबियत बिगड़ी है वे इलाजरत हैं। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है,प्राथमिक अनुमान शॉर्ट सर्किट है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button