भारतराजनीति

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 3 अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुसीबते दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत तीन अप्रैल तक बढ़ा दी.

 

इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) मामले में सिओदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी.

 

आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद 28 फरवरी को मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को ईडी ने 9 मार्च को गिरफ्तार किया था. सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है. उन्हें 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे बाद में 22 मार्च तक बढ़ा दिया गया था.

 

बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय ने नौ मार्च को सिसोदिया को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था. यहां वे दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से बंद हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button