ताज़ा खबरें

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की हत्या के आरोपों पर उद्योगपति विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, इंटाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की हत्या के आरोपों पर उद्योगपति विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, इंटाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो

 

पिछले दिनों होली के बाद बॉलीवुड जगत के दिग्गज कलाकार दिवंगत सतीश कौशिक की आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता सतीश कौशिक की मर्त्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। लेकिन उनकी मौत को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। हालांकि पुलिस इस मामले जाँच कर रही है।

लेकिन इस बीच उद्योगपति विकास मालू की पत्नी साल्वी मालू ने अपने पति पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि उनके पति विकास मालू ने ही सतीश कौशिक की हत्या की। 9 मार्च को सतीश कौशिक की मृत्यु के बाद से ही उद्योपति विकास मालू पर आरोप लग रहे थे। जिसके बाद आज यानी रविवार को विकास मालू ने इस मामले में सफाई दी है।

विकास मालू ने इंस्टाग्राम के अपने अधिकारी अकाउंट से दिवंगत सतीश कौशिक का वीडियो शेयर किया है, उन्होंने फार्महाउस में हुई पार्टी का वीडियो शेयर किया है। जहाँ वह बड़े मज़े से ‘अंग्रेजी बीट’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ में विकास मालू और अन्य लोग भी शामिल हैं। बता दें कि इसी पार्टी के कुछ ही घंटों बाद सतीश कौशिक की मौत की खबर सामने आई थी, जिसने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Malu (@vmkuber)

उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि  उन्होंने लिखा, ‘सतीश जी और मेरे पिछले 30 साल से पारिवारिक संबंध रहे हैं और दुनिया को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ मिनट नहीं लगे। इस खूबसूरत सेलिब्रेशन के बाद जो ट्रैजेडी हुई, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। मैं अब लगे आरोप पर चुप्पी तोड़ना चाहूंगा। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि ट्रैजिडी कभी बताकर नहीं आती और न ही इस पर किसी का बस चलता है। मैं मीडिया से गुजारिश करना चाहूंगा कि वो सभी की भावनाओं की कद्र करें। सतीश जी को मैं हमेशा हर जश्न में मिस करूंगा।

गौरतलब है कि विकास मालू की पत्नी सान्वी ने दावा किया है कि 15 करोड़ के लिए सतीश कौशिक को उनके पति ने मार डाला। पुलिस को दी गई शिकायत में सान्वी मालू ने बताया कि कुछ साल पहले उनके पति ने सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपये लिए थे, जो कि सतीश कौशिक ने वापस मांगे थे। लेकिन विकास मालू ने उन्हें लौटाए नहीं थे। महिला ने आरोप लगाया कि कौशिक को कुछ दवाइयां खिलाकर हत्या की गई है। उन दवाइयों की व्यवस्था उनके पति द्वारा की गई थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button