ताज़ा खबरें

भारतीय बीबीसी के दफ्तरों में दूसरे दिन भी इनकम टैक्स का सर्वे जारी

भारतीय बीबीसी के दफ्तरों में दूसरे दिन भी इनकम टैक्स का सर्वे जारी 

 

दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी के दफ्तर में आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग की सर्वे की कार्रवाई जारी है। करीब 23 घंटे से यह कार्रवाई जारी है। मंगलवार की सुबह करीब सवा 11 बजे इनकम टैक्स की टीम बीबीसी के दफ्तर में पहुंची थी और सर्वे का काम शुरू किया था। आयकर विभाग आज BBC के ब्रॉडकास्ट ऑपरेशन में दखल नहीं देगा। विभाग ने बीबीसी कर्मचारियों के साथ सहयोग करने को कहा है। आयकर विभाग का सर्वे ख़त्म होने के बाद बीबीसी रिलीज़ जारी करेगा।

 

 

 

अंतर्राष्ट्रीय कर में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर आयकर विभाग यह कार्यवाही कर रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी आयकर विभाग बीबीसी की 2012 से अब तक की अकाउंट्स डिटेल्स चेक करेगी। सूत्रों के मुताबिक बीबीसी के अकाउंट्स और इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स को जांचने और विश्लेषण करने में लंबा वक्त लग सकता है

बीबीसी पर आरोप है कि कंपनी ने ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के तहत गैर-अनुपालन, हस्तांतरण मूल्य निर्धारण मानदंडों का लगातार और जानबूझकर उल्लंघन किया है। साथ ही जानबूझकर मुनाफे की महत्वपूर्ण राशि को डायवर्ट किया। आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कर अधिकारियों की ओर से की गई इस तरह की कार्रवाई को सर्वे कहा जाता है न कि तलाशी या छापेमारी। इस तरह के सर्वेक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं और इन्हें छापेमारी नहीं माना जाता।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button