26/11 के मुंबई हमलें को अमेरिका ने किया याद, कहा दोषियों को मिले सजा

26/11 के मुंबई हमलें को अमेरिका ने किया याद, कहा दोषियों को मिले सजा
आज मंगलवार को अमेरिका ने 26/11 के मुंबई हमले को याद किया। अमेरिका की तरफ इस हमले को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मुंबई हमले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमला करने वालों और इसके पीछे काम करने वाले आतंकी समूहों को भी इसकी सजा मिलेगी
The terrorist attacks that took place in 2008 in Mumbai – the memories of that are still vivid. They’re still vivid in India. They are still vivid in the United States as well…: US State Department Spokesperson Ned Price pic.twitter.com/LkC55NRCz8
— ANI (@ANI) February 7, 2023
उन्होंने कहा कि इस हमले की यादें आज भी ताजा हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में कहा कि मुंबई में आतंकियों द्वारा किए गए क्रूर हमले की यादें आज भी भारत और अमेरिका में जीवंत हैं।





