ताज़ा खबरें

पीएम मोदी आज करेंगे साल 2023 की पहली ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 97वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज करेंगे साल 2023 की पहली ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 97वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के 97वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। यह साल 2023 में मन की बात कार्यक्रम का पहला एपिसोड होगा। इस एपिसोड में पीएम मोदी देश के विकास के लिए अपने विचारों के साथ-साथ नए भारत की प्रगति की कहानी को देशवासियों के साथ साझा करेंगे।  .

इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ज्वार, बाजरा, सावां, कोदो, रागी जैसे मोटे अनाज और इनकी विशेषताओं के बारे में भी बात करेंगे। पीएम मोदी की अगुआई में भारत सरकार ने साल 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स यानी मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया था। पीएम मोदी भारत को मोटे अनाज के हब के तौर पर विकसित करने का विजन रखते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल के मन की बात कार्यक्रम के आखिरी एपिसोड में साल भर की उपलब्धियों बताई थीं। यह एपिसोड को 25 दिसंबर को टेलीकास्ट किया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button