ताज़ा खबरें

भारत और न्यूज़ीलैंड का टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए दो विकेट

भारत और न्यूज़ीलैंड का टी20 सीरीज का पहला मुकाबला, वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए दो विकेट

 

आज शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज रांची में खेला जा रहा है। टीम इंडिया यह मैच हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेल रही है। अब तक टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज जीती है।

पांचवें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए । उन्होंने सबसे पहले फिन एलेन और डेवोन कॉनवे की 43 रन की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा। सुंदर ने ओवर की दूसरी गेंद पर एलेन को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

भारतः शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

गौरतलब है कि इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज में भारत ने कीवी टीम को 3-0 से हराया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button