ताज़ा खबरें

‘कौन है शाहरुख़ खान’ बोले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, बाद में शाहरुख़ ने रात 2 बजे सीएम को कर दिया फ़ोन

‘कौन है शाहरुख़ खान’ बोले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, बाद में शाहरुख़ ने रात 2 बजे सीएम को कर दिया फ़ोन

 

आज रविवार सुबह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा किया गया ट्वीट मीडिया की चर्चा में बना हुआ है। सीएम हिमंत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने उन्हें देर रात करीब 2 बजे फोन किया था। सीएम हिमंत ने ट्वीट में बताया कि फ़ोन पर हुई बातचीत के दौरान खान ने उनकी अपकमिंग फिल्म पठान की रिलीज के खिलाफ राज्य में जारी व्यापक विरोध को लेकर चिंता जाहिर की। जिसपर सरमा ने बताया कि उन्होंने खान को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार सुनिश्चित करेगी की ‘पठान’ की स्क्रीनिंग के दौरान अप्रिय घटना न हो।

 

दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर देश के कई हिस्सों में कुछ संगठन व उनसे जुड़े लोग विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में असम के कई शहरों में भी फिल्म के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता व्यापक रूप से हिंसक विरोध में उतर गए हैं। गुवाहाटी के नरेंगी में एक सिनेमा हॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी कर दी थी। इस दौरान फिल्म के पोस्टर भी जला दिए गए।

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। कई हिंदवादी संगठनों ने उनकी फिल्म का बॉयकॉट करने की अपील की है। इस सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद के एक मॉल में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी। इसी क्रम में इस मामले से मिलती जुलती घटना असम की राजधानी ग्वाहाटी में भी हुई थी। इसी घटना से जोड़ते हुए एक पत्रकार ने सरमा से सवाल किया था। तो उस पर सीएम बिस्वा ने कहा था, “शाहरुख खान कौन हैं? मैं उनके या फिल्म ‘पठान’ के बारे में कुछ नहीं जानता.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button