ताज़ा खबरें

कंझावला केस के एक आरोपी को दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत, कुछ शर्तों के साथ मिली जमानत

कंझावला केस के एक आरोपी को दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत, कुछ शर्तों के साथ मिली जमानत

आज यानी मंगलवार को दिल्ली के कंझावला केस के एक आरोपी को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिल गयी है। मंगलवार 17 जनवरी को  दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने आशुतोष भारद्वाज को जमानत दी है। कोर्ट ने 50 हजार के बेल बांड पर जमानत दी है।

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने आशुतोष को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी बिना कोर्ट की इजाज़त के दिल्ली नहीं छोड़ेगा। कोर्ट ने साथ ही यह भी कहा कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा, गवाहों से संपर्क नहीं करेगा। बता दें कि आरोपित आशुतोष की जमानत याचिका को लेकर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में कई दिनों से सुनवाई चल रही थी।

गौरतलब है कि नववर्ष की रात मृतक अंजलि अपनी दोस्त निधि के साथ पार्टी से लौट रही थी। इसी दौरान अंजलि को कुछ कार सवार युवकों ने टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद अंजलि कार के नीचे फंस गयी और कार सवार युवकों ने उसे उसी हालत में कई किलोमीटर तक घसीट दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा देश स्तब्ध हो गया था। परिवार में अंजलि इकलौती कमाने वाली थी। मामले को लेकर अंजलि की मां ने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button