ताज़ा खबरें

दिल्ली पुलिस कंझावला: गिरफ्तार हुआ छठा आरोपी आशुतोष, इसी की कार से हुआ थी वारदात

दिल्ली पुलिस कंझावला: गिरफ्तार हुआ छठा आरोपी आशुतोष, इसी की कार से हुआ थी वारदात

दिल्ली के कंझावला केस में दिल्ली पुलिस ने छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आशुतोष की ही कार के नीचे मृतक महिला को घसीटा गया था। बलेनो कार का मालिक आशुतोष पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इससे पहले, बीते रविवार यानी 1 जनवरी को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (5 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि हादसे के वक्त आशुतोष मौजूद नहीं था लेकिन उसने बाद में आरोपियों की मदद की थी।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अमित असल में अंकुश का भाई है। घटना के बाद रास्ते से ही फोन कर उसने बता दिया था कि कार से कुचलकर एक युवती को मार डाला है। इसके बाद आशुतोष व अंकुश ने उसे बचने के तरीके बताए।

दिल्ली पुलिस ने बताया था कि मामले में दो आरोपी और हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जाना है। उनमें से आशुतोष तो गिरफ्तार हो चुका है, पुलिस को अब दूसरे संदिग्ध यानी अंकुश खन्ना की तलाश है। पुलिस ने कहा था मामले में 5 नहीं, बल्कि 7 आरोपी हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button