फैक्ट चेक: राहुल गांधी के ट्वीट को एडिटेड कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जाने पूरा सच

फैक्ट चेक: राहुल गांधी के ट्वीट को एडिटेड कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जाने पूरा सच
सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता व प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा किया गया एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में पात्रा ने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए एक ट्वीट के स्क्रीनशॉट को अपलोड किया है। राहुल गांधी के ट्वीट में एक वीडियो को हिंदी कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा है कि “नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं”।
संबित पात्रा ने इस स्क्रीनशॉट को एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग के तौर पर शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी के ट्वीट में अपलोड हुए वीडियो को भी बखूबी देखा जा सकता है। गौरतलब है कि, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मंच पर राहुल गांधी कुछ लोगों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। इसी दौरान एक दूसरा व्यक्ति उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करता है लेकिन राहुल गांधी उसी दौरान उस व्यक्ति का फ़ोन अपने हाथ से पकड़ कर नीचे झटक देते हैं, ताकि वह सेल्फी न ले सकें।
पात्रा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर कैप्शन में लिखा है,‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।’

फेसबुक पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में पता चला कि राहुल गांधी के ट्विटर पोस्ट को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर संबित पात्रा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को देखने पर हमें कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने गूगल पर सबसे पहले ‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’ कीवर्ड्स से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल कीवर्ड्स से मिलता जुलता कैप्शन कांग्रेस सचिन चौधरी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिला। जिसे दो दिन पहले अपलोड किया गया था।

पेज पर हमें वायरल कीवर्ड्स तो मिला लेकिन संबित पात्रा द्वारा शेयर किये गए पोस्ट जो वीडियो दिख रहा था, वह कांग्रेस नेता सचिन चौधरी के प्राप्त पोस्ट में नहीं मिला। इसलिए अब हमने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी खंगालना शुरू किया।
इस दौरान हमने पाया कि राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर वायरल कैप्शन वाले ट्वीट को पिंण्ड कर रखा है, जिससे उनके ट्विटर हैंडल पर यह ट्वीट सबसे पहले ही दिख जाए। बता दें राहुल गांधी ने यह ट्वीट दिसंबर 19 को पोस्ट किया था। इस दौरान हमने देखा जो वीडियो बीजेपी नेता संबित पात्रा के पोस्ट में था वह यहाँ नहीं है।

राहुल गांधी के ट्विटर पोस्ट से यह साफ हो गया कि संबित पात्रा के पोस्ट में दिख रहा वीडियो एडिटेड है। इसलिए अब वायरल पोस्ट में दिख रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। संबित पात्रा के पोस्ट में दिख रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के एक कीफ्राम को गूगल पर खोजा। इस दौरान हमें न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर छपे लेख से हमें वायरल वीडियो की जानकारी मिली।

लेख के मुताबिक वायरल वीडियो राजस्थान में हुई एक रैली के दौरान का है। जहां राहुल गांधी रैली खत्म होने के बाद अपने कार्यकर्ताओं और बॉडीगार्ड से घिरे हुए थे। वे फोटोग्राफरों की तरफ देखते हुए कार्यकर्ताओं के संग तस्वीर खींचा रहे थे तभी ये शख्स अपनी मोबाइल आगे बढ़ाकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। तभी राहुल ने उसके तरफ गुस्से में देखते हुए उसके हाथ को दूसरी तरफ झटक दिया और सुरक्षकर्मियों के साथ पीछे मुड़कर चल दिए।
बाद में इसी वीडियो को संबित पात्रा तथा अन्य बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसने के लिए इस वीडियो को राहुल गांधी के पोस्ट से एडिट कर शेयर किया।
पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल पोस्ट एडिटेड है।






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
does steroids shrink your penis
References:
git.droenska.com
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF