ताज़ा खबरेंमौसम

उत्तर भारत में कोहरे का कहर; कहीं विजिबिलिटी 50 तो कहीं दुर्घटनाग्रस्त हुई बस

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कडडाके की ठंड ने अपने जोहर दिखाना शुरू कर दिए है. कई राज्यों में घने कोहरे की चादर ने लोगों की जिंदगी पर असर डालना शुरू कर दिया है.

 

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे की वजह से सड़कें, रेल, हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुई है. सही मायने में कहें तो जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. कई जगहों पर तो विजिबिलिटी 100 मीटर या उससे भी कम दर्ज की गई है.

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई. सैटेलाइट तस्वीरों पर नजर डालें तो में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना से लेकर बहुत घना कोहरा तक देखा गया है.

कई राज्यों में कोहरे के चलते कई दुर्घटनाएं भी सामने आई हैं. उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोहरे और धुंध की वजह से मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया. आगरा से नोएडा की ओर जा रही 60 से अधिक सवारों से भरी डबल डेकर बस कोहरे के चलते आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई. घटना में एक शख्स की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

वहीं दिल्ली हवाईअड्डे की ओर से भी सुबह 4.30 बजे कोहरे को लेकर ट्वीट किया गया, जिसमें यात्रियों को कम दृश्यता प्रक्रियाओं को लागू करने के बारे में बताया गया. ट्वीट में कहा गया है, “दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है. फिलहाल सभी उड़ानें सामान्य हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.”

Show More

7 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button