गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, पिचाई ने ट्वीट कर दी जानकारी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, पिचाई ने ट्वीट कर दी जानकारी
आज सोमवार यानी 19 दिसंबर को अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर जाहिर की। पिचाई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखना प्रेरणादायक है। हमारी मजबूत साझेदारी को जारी रखने और सभी के लिए ओपन, कनेक्टेड इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की G20 अध्यक्षता का समर्थन करते हैं” ।
Thank you for a great meeting today PM @narendramodi. Inspiring to see the rapid pace of technological change under your leadership. Look forward to continuing our strong partnership and supporting India's G20 presidency to advance an open, connected internet that works for all. pic.twitter.com/eEOHvGwbqO
— Sundar Pichai (@sundarpichai) December 19, 2022
बता दें कि गूगल के सीईओ भारत में गूगल का सबसे बड़ा इवेंट गूगल फॉर इंडिया के 8वें एडिशन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। यह इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया। इस इवेंट में सूचना एवं तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक इस बीच सुंदर पिचाई और सूचना एवं तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच भारत में एआई आधारित सॉल्यूशन को लेकर चर्चा हुई।





